A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

बस सेवा फिर से शुरू

*🔰 फेफाना से बीकानेर राजस्थान रोडवेज बस सेवा एक बार फिर से हुई शुरू*

*🔲 फेफाना,(हनुमानगढ़) / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज IMG 20240416 180413
उप तहसील फेफाना से बीकानेर जाने वाली बस सेवा कुछ दिनों से बंद थी,जो अब पुनः शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर बस सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे यात्रियों को सुविधा होगी। अब यह बस सेवा हर रोज सुबह फेफाना से सुबह 5:45 बजे बस स्टैंड से रवाना होंगी। उसके बाद नोहर बस स्टैंड से 06:30 रवाना होगी। इसके बाद नोहर से वाया बिरकाली,पल्लू,अर्जुनसर होते हुए सुबह 11:00 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वहीं दोपहर 2:45 बजे बीकानेर से रवाना होकर रात 08:00 बजे फेफाना पहुंचेगी। इसके साथ ही फेफाना से हनुमानगढ़ के लिए सीधी बस सेवा भी यथावत रहेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!