ताज़ा खबर

लोकसभा आज़मगढ़ का चुनाव प्रभारी बनाये गए मोहम्मद मोईन, बधाइयों का सिलसिला जारी ..

लोकसभा आज़मगढ़ का चुनाव प्रभारी बनाये गए मोहम्मद मोईन, बधाइयों का सिलसिला जारी .

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्याम लाल पाल के अनुमति से समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सिकन्दर यादव एडवोकेट ने अंबेडकरनगर के सुरक्षित विधानसभा आलापुर, नगर पंचायत जहांगीरगंज के फत्तेपुर खास निवासी मोहम्मद मोईन एडवोकेट प्रदेश सचिव समाजवादी अधिवक्ता सभा को लोकसभा आजमगढ़ का चुनाव प्रभारी बना करके बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

अम्बेडकरनगर और आज़मगढ़ जिले में खासा प्रभाव रखते हैं मोहम्मद मोइन।

समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद मोईन एडवोकेट जिले का बड़ा मुस्लिम चेहरा है। पार्टी में काफी सक्रिय रहकर आम जन’मानस के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते रहते हैं। मोहम्मद मोईन एडवोकेट समय-समय पर वोट बढ़ाओ अभियान, झंडा लगाओ अभियान, ब्लॉक स्तर, जिला और प्रदेश स्तर आदि में निरंतर बढ़-चढ़कर काम करते रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व में चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को निरंतर सम्मानित जनता के बीच जाकर के बताने का काम करते रहे हैं। एडवोकेट मोहम्मद मोईन इन्ही सब कार्यों की वजह से समाज में गहरी पैठ रखते हैं।

विधानसभा चुनाव 2022 में भी समाजवादी पार्टी ने मोहम्मद मोईन एडवोकेट को बनाया था आज़मगढ़ जिले का प्रभारी।

प्रदेश सचिव एडवोकेट मोहम्मद मोईन को विधानसभा चुनाव 2022 में आज़मगढ़ का प्रभारी बनाया गया था जिससे आज़मगढ़ में समाजवादी पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली थी। जिले की दस सीटें सपा के खाते में गई थी।

प्रदेश सचिव मोहम्मद मोईन एडवोकेट की मेहनत को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने एकबार फिर उनपर भरोसा करते हुए आज़मगढ़ लोकसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है जिससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

आजमगढ़ लोकसभा का चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक लालजी वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक राम अचल राजभर,पूर्व सांसद विधायक आलापुर त्रिभुवन दत्त , पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक राममूर्ति वर्मा , सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव
पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, हैदर अब्बास एडवोकेट राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता सभा , अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष पवन यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अजीत यादव , यूथ ब्रिगेड पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एबाद अहमद ,योगेंद्र नाथ त्रिपाठी प्रदेश सचिव, मुसाब अज़ीम,ब्लाक प्रमुख विकास यादव, सपा जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, डॉ.अभिषेक सिंह , संतोष कुमार विश्वकर्मा एडवोकेट, अनवर सादात अंसारी एडवोकेट, असलम एडवोकेट ,नसीम खान एडवोकेट ,योगेंद्र यादव एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र निषाद ,अजय गौतम एडवोकेट, सुरेंद्र नाथ वर्मा , पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव, पूर्व प्रमुख धर्मराज यादव, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव, लालमणि, हारून अंसारी , ब्रह्मदेव यादव, ज़ुल्फ़िकार फैजी, डाक्टर मो.अनवर ,मनोज यादव ,जितेंद्र सिंह ,राजबहादुर यादव , विधानसभा महासचिव नायबे आलम , हयात मोहम्मद भल्लू ,राजेंद्र प्रसाद उर्फ कल्लू वर्मा ,घनश्याम यादव, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, अखिलेश यादव उर्फ पपलू, बिट्टू यादव , रफीक अहमद , इमरान रिजवी, चंद्रविजय यादव , विश्वनाथ यादव , विनीत श्रीवास्तव , दुर्गेश कन्नौजिया, रेहान बरकाती, नूरूजमा बरकाती मौलाना सुबहानी ,इंजीनियर अरमान अली, हाफिज जमील ,मोहम्मद अयूब ,मोहम्मद सज्जाद ,आफताब ,संजीव यादव ,हेमंत यादव, आसिफ सिद्दीकी, मोहम्मद जमीम, आदि कई अन्य नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। मोहम्मद मोइन एडवोकेट ने बताया कि समाजवादी पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करके समाजवादी पार्टी को जीत दिलाने का काम करेंगे।

 

IMG 20240519 WA0010 IMG 20240519 WA0009 IMG 20240519 WA0008 IMG 20240519 WA0007

 

Back to top button
error: Content is protected !!