A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरदोई

ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, दुर्घटना या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस, बेहटा गोकुल के रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा

ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, दुर्घटना या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस, बेहटा गोकुल के रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा

रिपोर्ट अंकुल कुमार

हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।�

जानकारी के अनुसार बेहटा गोकुल थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक विनोद गोस्वामी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त शिव प्रकाश (35) पुत्र अनंतराम निवासी ग्राम जपरा थाना टड़ियावां हरदोई के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की या उसके साथ दुर्घटना हुई, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!