A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

मुरादाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाल मामला सामने आया है।

नवजात शिशु मिलने से हॉस्पिटल परिसर में हड़कंप

मुरादाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाल मामला सामने आया है। जिले के कांठ इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल के टॉयलेट में एक जिंदा नवजात पाया गया है। नवजात फ्लश के ऊपर रखा मिला और उसकी सांसे चल रही थी। नवजात शिशु मिलने से हॉस्पिटल परिसर में हड़कंप मच गया।IMG 20240614 222308 233 अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन इलाके में स्थित कोठीवाल डेंटल रिसर्च सेंटर के अस्पताल में शुक्रवार सुबह के समय जब एक महिला टॉयलेट यूज करने के लिए अंदर गई, तब उसने नवजात को देखा।इसके बाद डॉक्टरों ने जब चेक किया तो उसकी सांसें चल रही थीं। उसे ICU एडमिट किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!