A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

खड़े कंटेनर में घुसा आम लदा पिकअप ड्राइवर की मौत

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्टोन नंबर 257 पर सोमवार को भोर में 3 बजे खड़े कंटेनर में पीछे से पिकअप वाहन घुस गया। पिकअप वाहन संडीला मंडी जिला हरदोई से आम लेकर बलिया मंडी जा रहा था। गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि जनपद हरदोई संडीला थाना क्षेत्र के कुरना टीमरू गांव निवासी गुफरान (22 वर्ष) पुत्र अबरार पिकअप से सण्डीला मण्डी से आम लाद कर बलिया मण्डी जा रहा था। उसके साथ चार अन्य पिकअप वाहन भी आम लाद कर चले थे। लेकिन गुफरान अन्य चार पिकअप वाहन से आगे निकल गया था। जैसे ही पूर्वाचल एक्सप्रेस वे मुबारकपुर 257 नंबर के पास पहुंचा ही था कि सड़क पर खड़े कंटेनर में पीछे से घुस गया। जिससे गुफरान गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे साथियों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहा इलाज के दौरान सोमवार की सुबह 5.30 बजे मौत हो गई। मृतक चार भाई तीन बहन में तीसरे नंबर पर था।

Back to top button
error: Content is protected !!