

सिद्धार्थनगर. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम मे,अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय टीम द्वारा विशेष अभियान के तहत बाँसी कस्बा, सनई चौराहा, साड़ी तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा, हैडिल तिराहा तथा अन्य स्थानों पर पीo एo सिस्टम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ साथ बाँसी रोडवेज/ माधव तिराहा तथा सड़को के किनारे अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों को जिनसे दुर्घटना की प्रबल संभावना/ जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी उनको हटवाया गया तथा यातायात नियमों का पलन न करने पर कुल 51 वाहनों का चालान करते हुए ₹ 54,500/- शमन शुल्क की कार्यवाही करते हुए प्रत्येक दशा मे यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी लायी जा सके।





















