अन्य खबरेA2Z सभी खबर सभी जिले कीहरियाणा

भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा कुरुक्षेत्र की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम करेंगे शिरकत, ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे कार्यकत्र्ता

कुरुक्षेत्र : भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा कुरुक्षेत्र की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक वीरवार को जाट धर्मशाला के पास स्थित एक निजी होटल में हुई। बैठक में विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक में ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज ने शिरकत की तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष फूल सिंह पाल ने कर्णदेव काम्बोज का स्वागत किया।  विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक में ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में देश में तीसरी बार मोदी की सरकार बनाई। प्रदेश के चुनाव का भी बिगुल बज गया है और विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयारी में जुट चुके हैं। पार्टी को पूर्व विश्वास हैं आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता अपने अपने बूथों को जीताकर प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और देश या प्रदेश में जब भी भाजपा की सरकार बनती है वो कार्यकर्ताओं की सरकार बनती है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर पारदर्शी सरकार चलाने के साथ गरीब के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और खाद्दान की चिंता की है। अनेकों योजनाओं को लागू कर उनका विकास कर जन जन को सशक्त करने का काम किया जा रहा है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में गरीब किसान और महिलाओं को लहतर मजबूत किया जा रहा है, ओबीसी का आरक्षण 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर पिछड़े समाज को मजबूत करने का काम किया। बिना खर्ची और बिना पर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी देकर युवाओं को सशक्त करने और भावान्तर योजना एवं फसल बीमा योजना आदि योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त करने का काम किया जा रहा है। मोदी और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सही मायनों में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है।
Screenshot 2024 0711 175735
भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा कुरुक्षेत्र की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक में कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि दशकों जो नहीं हुआ वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ 10 वर्षों में करके दिखाया है। उनका 10 साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। मोदी के रूप में सक्षम और ईमानदार प्रधानमंत्री देश को मिला है और 10 सालों में उन्होंने अपनी कार्य कुशलता और दूरदर्शी सोच से भारत को विकसित भारत और विश्व गुरु बनने की तरफ आगे बढाया है। काम्बोज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जन-जन तक मोदी सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को पंहुचाए और जो काम जिस कार्यकत्र्ता को मिले उसे पूरी जी जान लगाकर पूर्ण करें। भाजपा का प्रदेश संगठन बहुत मजबूत है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता । डीनएनटी बोर्ड के चेयरमैन जय सिंह पाल ने कहा कि मोदी देश में और मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में जनता को सशक्त करने और भेदभाव रहित ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चल अपने पूर्ण सामथ्र्य के साथ कार्यरत हैं। देश में 24 घटे बिजली मुहैया करवाना, हर घर में नल से जल, गरीबों को घर मुहैया करवाना, नए हाईवे बनवाना, जन धन खाते खोलना, धारा-370 को हटाना, देश के सभी तीर्थों को हाईवे से जोडऩा, नए हवाई अड्डे बनाना, पासपोर्ट कार्यालय खोलना, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज देना ऐसे काम हैं जो सिर्फ 10 साल में किए हैं। देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि 16 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कार्यकत्र्ता से अपील की कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के विचारों को सुने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाए। 
भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की । रवित बतान ने कहा की देश में मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी ने 10 सालों में गरीब शोषित, पीडि़त, व्यापारी किसान आदि सबके लिए अनेक कार्य किए हैं ताकि उनका जीवन स्तर सुधरे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मनोहर लाल जी और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता को सशक्त करने का काम किया। योजनायें बनाकर प्रदेश के गरीब, किसान, युवा और महिला को सशक्त किया जा रहा है।
Screenshot 2024 0711 175756
रमेश पाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत में कार्यकर्ताओं का अतुलनीय योगदान रहा और कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाई। आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ता सरकार के विकास कार्यों और जनता के लिए किए गए कल्याण कार्यों का घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करें।
बैठक में ओबीसी मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ंने शिरकत की। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष फूल सिंह पाल ने आए सभी कार्यकत्र्ताओं का आभार जताया और 16 जुलाई को महेंंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के लिए कार्यकत्र्ताओं की ड्यूटियां लगाई और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। भाजपा ओबीसी मोर्चा कुरुक्षेत्र की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान, डीएनटी बोर्ड के चेयरमैन जयसिंह पाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश गौत्तम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश पाल, प्रदेश कार्यकारिणी मैंबर सुरेश, टेकचंद, जतिंद्र वर्मा, गोपाल, सोशल मीडिया के जिला सहप्रमुख कृष्ण गोपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देशराज कश्यप, गुरुप्रीत काम्बोज, गुलजार सैनी, अनिल धीमान, शमशेर पाल के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!