A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

बच्चा चोर को लोगों ने जमकर पीटा

छत्तीसगढ़/कोरबा  ब्यूरो: के बुधवारी क्षेत्र में बच्चे की चोरी कर भागने की कोशिश कर रहे एक युवक को लोगों ने जमकर पीटा। बच्चा अपने बड़े भाई के साथ खेल रहा था, इस दौरान मौका पाकर चोर बच्चे को लेकर भागने की कोशिश में था, लेकिन परिजनों ने समय रहते देख लिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में धुत था। मामला सीएसईबी चौकी पुलिस का है।

जानकारी के मुताबिक, 3 साल का बच्चा समद अंसारी बुधवारी स्थित गणेश पंडाल के पास मैदान में अपने बड़े भाई के साथ खेल रहा था। बड़ा भाई करीब 5-6 साल का है। इस दौरान अचानक युवक घूमते हुए आया और 3 साल के मासूम को गोदी में उठाकर लेकर जाने लगा। तभी उसका बड़ा भाई दौड़ते हुए घर गया और इसकी जानकारी परिजनों को दी।

बच्चे को ले जाते परिजनों की पड़ी नजर: इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सभी मासूम बच्चे की तलाश शुरू कर दिए। इस दौरान ​​​​​बुधवारी मुख्य मार्ग बाजार के पास बच्चे को लेकर युवक जा रहा था तो परिजनों की नजर पड़ी और दूर से ही चोर-चोर चिल्लाने लगे। इससे डरकर युवक बच्चे को छोड़ भाग रहा था लेकिन राहगीरों की नजर उसपर पड़ी और उसे पकड़ लिया।

अपना बच्चा कहकर उठाकर भागने लगा था युवक: समय रहते अगर युवक को नहीं पकड़ा जाता तो बच्चों के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती थी। युवक कौन है, कहां का रहने वाला है इस बात का पता नहीं चल सका है। सीएसईबी चौकी पुलिस की माने तो नशे में धुत एक 26 साल का युवक मौके पर पहुंचा और उसे अपना बच्चा कहकर गोद में उठाकर भागने लगा। फिलहाल पुलिस उससे आगे पूछताछ कर रही है।

बच्चों को छोड़ किसी काम से घर वापस आया था पिता: मासूम के पिता नसीम अंसारी ने बताया कि बच्चों को लेकर वह मैदान खेलाने के लिए गया हुआ था। अचानक किसी काम ये घर वापस आया था। इस दौरान यह घटना सामने आई। वहीं पहले तो राहगीरों ने उस युवक की जमकर धुनाई की। उसके बाद उसे सीएसईबी चौकी पुलिस के हवाले किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!