A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

मैजिक डाला की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गम्भीर

मैजिक डाला की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गम्भीर

लालगंज, प्रतापगढ़। मैजिक डाला की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाघराय थाना के टेऊंगा निवासी रामकरन (45) पुत्र लाल प्रसाद शुक्रवार को एक रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में लीलापुर थाना के डांडी गांव आया था। शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक से डांडी पूरे रामलाल निवासी भाई लाल (46) पुत्र ननकू राम सरोज को बैठाकर सगरासुन्दर बाजार आया था। यहां से वापस लौटने के दौरान पूरे बेलखरिया के पास सामने से आ रही मैजिक डाला ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलो को आस पास के लोगों ने लालगंज ट्रामा सेंटर भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने रामकरन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल का इलाज चल रहा है। एसओ नरेन्द्र सिंह का कहना कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया गया है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!