
धनबाद विधायक राज सिन्हा जी को धनबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 24 सरायढेला नूतनडीह के स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क पर नाली के पानी के जमाव की समस्या की जानकारी मिलने पर विधायक राज सिन्हा ने नगर आयुक्त को पत्र लिख कर नूतनडीह पुल के पास से काली मंदिर होते हुए मैनेजर राय के घर की ओर लगभग 800 फ़ीट नाले का निर्माण स्लैब के साथ करने की अनुशंसा की।
कुछ ही घंटो के साथ विधायक राज सिन्हा नगर निगम के इंजीनियर महेश भगत जी के साथ स्पॉट पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए बिना देर किये नाले के निर्माण के पहले की प्रक्रिया सुरु कर दी।
विधायक राज सिन्हा ने बताया की इंजीनियर के साथ जाँच करते हुए नाले के निर्माण के लिए नापी पूरी कर ली गई है, एक सप्ताह के अंदर विकास कार्य टेंडर की प्रक्रिया में चला जायेगा। नूतनडीह वासियों को जल्द सड़क पर जलजमाव की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा के साथ इंजीनियर महेश भगत, संतोष सिंह, मनोज मालाकार, मंजीत सिंह, संतोष कुमार, मीणा देवी, गीता देवी, सावित्री देवी सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहें।








