A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसूता की दर्दनाक मौत, घटना से परिजनों में आक्रोश

प्रसूता की मौत को लेकर पति ने नर्सिंग होम व एक महिला के खिलाफ दी तहरीर

प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसूता की दर्दनाक मौत, घटना से परिजनों में आक्रोश

IMG 20240713 WA0010

प्रसूता की मौत की जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन

लालगंज, प्रतापगढ़। कस्बे में नर्सिंग होम की लापरवाही के चलते प्रसूता की मौत हो गयी। हालांकि प्रसूता के नवजात शिशु का अभी आईसीयू में इलाज जारी है। नर्सिंग होम के चिकित्सक की लापरवाही मृतका के ट्रामा सेंटर में पहुंचने पर उजागर हुई। ट्रामा सेंटर मे चिकित्सकों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के शरीर में खून की कमी होने के बावजूद नर्सिंग होम के चिकित्सक के द्वारा आपरेशन को गैर मुनासिब भी नहीं समझा। बड़ी रकम लेकर नर्सिंग होम में मृतका के जीवन से खिलवाड़ करने की बात सामने आयी तो परिजनों में आक्रोश पनप उठा। मृतका के पति ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी है। इधर ट्रामा सेंटर में आक्रोश के माहौल की जानकारी मिलते ही सीओ व एसडीम भी पहुंच गये। जेठवारा थाना के जेठवारा निवासी श्यामबाबू सोनी उर्फ देवी प्रसाद सोनी की पत्नी तीस वर्षीय अनीता सोनी को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो उन्होंने बाबूगंज की सुमित्रा यादव के कहने पर उसे लालगंज कोतवाली कस्बा स्थित मनोज नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्रसूता को भर्ती करने के दौरान नर्सिंग होम द्वारा चालीस हजार रूपये जमा कराया गया। पीड़ित पति का आरोप है कि रात में नर्सिंग होम के चिकित्सक ने बताया कि आपरेशन करना होगा। इसके बाद सुबह करीब साढ़े पांच बजे प्रसूता का आपरेशन किया। आपरेशन के बाद पुत्र के जन्म होने की जानकारी दी गयी। नर्सिंग होम की तरफ से प्रसूता की हालत बिगड़ने व खून की कमी होने की बात बताते हुए इलाज हेतु और पैसे की मांग भी की गयी। सुबह करीब पौने छह बजे पीड़ित को बताया गया कि प्रसूता की हालत बहुत खराब है इसे इलाहाबाद ले जाकर खून चढ़वाओ नहीं तो मर जायेगी। यह कहते हुए प्रसूता को नर्सिंग होम से बाहर निकालकर जबरजस्ती वाहन मंगाकर उस पर लिटा दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि प्रसूता की नर्सिंग होम में ही मौत हो चुकी थी। लाचार परिजन उसे लेकर ट्रामा सेंटर लालगंज पहुंचे तो यहां चिकित्सकों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। ट्रामा सेंटर में अनीता के मौत होने की खबर उजागर हुई तो लोगो में आक्रोश पनप उठा। नर्सिंग होम के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोग शव को नर्सिंग होम के सामने ले जाकर विरोध प्रदर्शन करने की बात करने लगे। ट्रामा सेंटर में आक्रोश के माहौल की जानकारी मिलते ही एसडीएम शैलेश वर्मा व सीओ रामसूरत सोनकर पुलिस बल के साथ पहुंच गये। लोगों को बहुत समझाया लेकिन लोग नही माने और स्ट्रेचर पर शव रखकर उसे नर्सिंग होम परिसर में ले आये। इसी बीच नर्सिंग होम में ताला बंद कर संचालक समेत लोग फरार हो चुके थे। मृतक के परिवार को काफी समझा बुझाकर पुलिस शव को कोतवाली ले आयी। घटना को लेकर मृतका के पति रामबाबू सोनी ने नर्सिंग होम व सुमित्रा यादव निवासी बाबूगंज के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सीओ रामसूरत सोनकर का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गये हैं। जबकि कोतवाल नीरज यादव का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!