A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मोहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनायें जाने को लेकर डीएम एवं एसपी ने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

बेतिया:- बिहार:- से संपादक अहमद राजा खान कि रिपोर्ट
(1)मोहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनायें जाने को लेकर डीएम एवं एसपी ने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिचर्चा भवन में की आयोजित।
(2)श्री दीपक आंनद (भा0प्र0से0) सचिव वित्त विभाग बिहार पटना द्वारा जिला कोषागार कार्यालय, जिला भविष्य निधि कार्यालय, जिला लेखा कार्यालय, राष्ट्रीय बचत कार्यालय एवं जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
(3) जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय के परिचर्चा भवन में आयोजित की गई । साथ ही जिले के कुल सात पंचायत के मुखिया को टी0बी0 मुक्त पंचायत करने को लेकर जिला पदाधिकारी के द्वारा स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।
(4) जिलाधिकारी सीतामढ़ी, रिची पाण्डेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में परिवादियों से मिलकर उनके समस्याओं को सुना। जनता दरबार में अधिकांश मामले अतिक्रमण, भूमि विवाद, आपसी विवाद,सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य,सड़क,विद्युत इत्यादि इत्यादि से संबंधित थे। जनता दरबार कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!