मुख्यमंत्री का पूर्व मुख्यमंत्री के साथ फोटो एडिट कर किया वायरल, रिपोर्ट दर्ज बरेली , फरीदपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पूर्व मुख्यमंत्री के साथ फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज कराया है। बजरंग दल के नगर संयोजक धर्मेंद्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर तहसील फरीदपुर के गाँव कीरतपुर परेवा निवासी राजकुमार यादव ने फेसबुक अकाउंट पर मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो वायरल की है। इससे लोगों में गुस्सा व्याप्त है। इसे लेकर महंतों ने भी रोष जताया है। नगर फरीदपुर के बजरंग दल के संयोजक की तहरीर पर फरीदपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।