A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर कुर्की जप्ती

उदवंतनगर – थाना क्षेत्र के गड़हा गांव में हत्या में फरार आरोपी के घर उदवंंतनगर पुलिस ने कुर्की जब्ती किया। दल बल के साथ पुलिस पदाधिकारी नामजद अभियुक्त के घर पहुंचे तथा कुर्की की कारवाई को अंजाम दिया।दरवाजा, खिड़की उखाड़ दिए गए तथा घर में रखे सामान को जब्त कर पुलिस ट्रैक्टर के माध्यम से थाना ले आई। कुर्की की कारवाई से गांव में हड़कंप मच गया। पुअनि श्वेता किरण ने बताया कि कांड संख्या 124/22 का मुख्य आरोपी संजय यादव घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश है।दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गड़हा गांव में आपसी विवाद में गडहा गांव निवासी नेपाली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें संजय यादव सहित 12 लोग नामजद बनाए गए थे। संजय यादव कांड का मुख्य आरोपी है।कांड में शामिल अन्य आरोपी बेल पर हैं जबकि संजय घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। इसी के तहत कोर्ट के आदेश पर उदवंंतनगर पुलिस ने संजय के कुर्की किया। पुलिस दल में पुअनि सोबराती हुसैन,पीएसआई नीतीश कुमार , एएसआई सुधीर सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!