
गोलीबारी की घटना शासन की विफलता का परिचायक – अशोक राम
आरा। भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष अशोक राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कल रात बहिरों निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह को असामाजिक तत्वों द्वारा गोली मारने की घटना को दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में ला इन आर्डर नाम की कोई चीज नही रह गई है। अपराधी वेलगाम हो गए है। जनता में डर का माहौल ब्याप्त हो गया है। हर ब्यक्ति इस महाजंगलराज मे अपने आप को असुरक्षित महसुस कर रहा है। बिहार सरकार भगवान भरोसे चल रही है। प्रदेश का मुखिया को नैतिक तौर पर शारिरिक और दिमागी अक्षमता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पद से अविलम्ब इस्तीफा दे देनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि अविलम्ब दोषियों को चिन्हित करते हुए शख्त से शख्त सजा की ब्यवस्था सुनिश्चित करें। अन्यथा संगठन राज्य की गिरती विधि व्यवस्था को लेकर आने वाले दिनों में कोई बड़ा और निर्णायक लड़ाई के लिए बाध्य हो जाएगा।




