

आरा। आरा शहर के केंद्रीय विद्यालय जीरो माइल के पास सड़क पर चलना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं जिसके कारण हर रोज लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि इस सड़क पर 3 फीट तक गड्ढे हो गए हैं जिसमें हिलकोरे खाते हुए गाड़ियां गुजर रही है और यह समस्या अब लोगों के लिए नासूर बनती जा रही है।वैसे तो इस सड़क से शासन प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक लोग आते जाते हैं लेकिन अभी तक इसका निर्माण नहीं हो पाया है और दिन प्रतिदिन यह सड़क जानलेवा साबित हो रहा है।तस्वीरों में आपको देख सकते हैं कि किस तरह से गाड़ियां इस पर चल रही है।वहीं इस पर चलने वाले राहगीर भी जान जोखिम में डालकर आने जाने को मजबूर हैं।




