A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

स्कूल से अनुपस्थित रहने पर प्राचार्य निलंबित, मनमाने तरीके से कर रहे थे काम

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। बंडा विकासखंड के ग्राम मगरधा के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य आरके जैन को विद्यालय में अनुपस्थित रहने एवं शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट और अन्य शिकायतों के आधार पर संभागायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि मगरधा विद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ कलेक्टर सागर से प्राप्त प्रस्ताव नोट सीट मैं बताया गया कि पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष और ग्रामवासी ने शिकायत की है। कि शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरधा में कार्यरत प्राचार्य आरके जैन सप्ताह में केवल एक दिन स्कूल आते हैं। अनुपस्थिति के कारण शिक्षा के गुणवत्ता में लगातार गिरावट आ रहा है संस्था में प्राचार्य का विद्यार्थियों शिक्षकों और कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। विगत 10 वर्षों से शाला विकास और संस्था की अन्य निधियों का आय-व्यय का लेखा जोखा संधारित नहीं है। एसएमडीसी सदस्य, सरपंच को संस्था के किसी भी आय व्यय से अवगत नहीं कराया गया। संबंधित प्राचार्य मनमाने तरीके से बगैर प्रस्ताव के राशि व्यय करते हैं। प्राचार्य जैन के विरुद्ध ग्राम वासियों, जनप्रतिनिधियों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। क्योंकि प्राचार्य जैन पूर्णता लापरवाह संस्था में अनियमित रहना, अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करना, वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों निर्देशों का पालन न करना इनकी आदत बन चुकी है। कलेक्टर सागर के प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए संभागायुक्त डॉ रावत ने तत्काल प्रभाव से प्राचार्य आरके जैन को निलंबित कर दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!