A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

महिला की पिटाई, आरोपियों के खिलाफ केस

महिला की पिटाई, आरोपियों के खिलाफ केस

लालगंज, प्रतापगढ़। महिला की पिटाई को लेकर उदयपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना के पूरे कुरेसिन राहाटीकर निवासी धम्मन की पत्नी सहरूकनिशा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उन्नीस जुलाई को दोपहर वह घर पर कामकाज कर रही थी। इस बीच पुरानी रंजिश को लेकर गांव के सददाम, शमीम, मोनू व पिंकू दरवाजे पर आ गये और गालीगलौज करने लगे। पीडिता ने विरोध जताया तो आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर उसे मारापीटा। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते चले गये। उदयपुर एसओ राधेबाबू का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!