

आजसू छात्र संघ के द्वारा #BBMKU के नए कुलपति को नए पूराने मामलों से अवगत कराकर ज्ञापन सौंपा गया।
धनबाद: 24 जुलाई 2024 को आजसू छात्र संघ के द्वारा बीबीएमकेयू कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसका नेतृत्व आजसू के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने किया और कहा कि हमारे विश्वविद्यालय में लंबे समय से स्थायी कुलपति नहीं होने के कारण छात्र हित के कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबित है जिसको लेकर आजसू छात्र संघ लगातार आंदोलन करते आया है। बीबीएमकेयू में नए स्थायी कुलपति के आने से छात्रों में उम्मीद उठ आयी है इसलिए पुनः आजसू छात्र संघ के द्वारा नए-पुराने मामलों को कुलपति के संज्ञान में देकर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से आजसू के द्वारा निम्नलिखित मांग मुख्य मांगे की गई।
1. अंगीभूत महाविद्यालयो में इंटर की पढ़ाई अविलंब चालू करवाई जाए।
2. क्षेत्रीय भाषाओं (खोरठा, कुड़मालि एवं संथाली) में स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई इसी सत्र प्रारम्भ किया जाए।
3. अंगीभूत महाविद्यालयों (पी. के. रॉय महाविद्यालय, SSLNT महिला महाविद्यालय, RSP महाविद्यालय एवं BS सिटी महाविद्यालय) में बंद की गयी स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई इसी सत्र से प्रारंभ किया जाए।
4. जूलॉजी एवं बॉटनी विषयो में स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई इसी सत्र से प्रारंभ किया जाए।
5. आउटसोर्सिंग कंपनी के धांधली एवं मनमानी पर रोक लगाई जाय तथा स्थानीय युवाओ को रोजगार दें।
6. बिनोद बाबू की प्रतिमा का अनावरण जल्द किया जाए।
7. पीजी विभाग के लिए पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के लिए मीडिया लैब की व्यवस्था अविलंब किया जाए।
8. बीएड कोर्स के बैकलॉग छात्रों जिनका पंजीयन का समय समाप्त हो चुका है उनके लिए विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाए।
9. पी. के. रॉय महाविद्यालय के वोकेशनल कोर्सेज के नियमित कक्षाओं की समस्या का निदान कर नियमित कक्षाओं का व्यवस्था किया जाए।
10. अवैध रूप से संचालित हो रहे बीबीएमकेयू परिसर के दोनों कैंटीनों को अविलंब बंद किया जाए।
कुलपति ने आश्वासन दिया कि आगामी सिंडीकेट की बैठक में सभी मामलों रखा जाएगा। आजसू छात्र संघ ने एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया। एक हफ्ते में कोई कार्यवाही नही हुई तो आजसू आंदोलन करने की चेतावनी दी।
ज्ञापन सौंपने में जिला अध्यक्ष विकास कुमार, महासचिव नितेश महतो, उपाध्यक्ष सुदामा महतो, उपाध्यक्ष राज हाजरा, छात्र नेता विक्की कुमार, सुमित कुमार, बंटी हरी, विवेक महतो, रवि महतो, सोनू कर्मकार, गौतम धीवर, सत्यम कुमार, कृति गोप, आनंद कश्यप, विजय महतो, सूरज कुमार, आदित्य ओझा, राज वर्मा, सुधा कुमारी, सोनी महतो, शिवानी महतो, लक्ष्मी कुमारी, खुशबू महतो, नेहा सिंह, भोला पासवान, समीर दास, अंजली कुमारी आशा कुमारी, लक्ष्मी महतो, पूजा हरी, आरती हरी, सपना कुमारी, स्वीटी तिवारी, तन्नू महतो, मधु महतो, स्वाति कुमारी आदि।





