A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

मां पीतांबरा पीठ में हुई महामृत्यंजयेश्वर महादेव की स्थापना

जिला संवाददाता

मां पीतांबरा पीठ में हुई महामृत्यंजयेश्वर महादेव की स्थापना

आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने कराया पार्थिव शिवलिंग का पूजन अलीगढ़।माँ पीताम्बरा पीठ में भगवान महामृत्युंजयश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई । यहां पर अवस्थी ज्योतिष संस्थान के तत्वाधान में माँ पीताम्बरा पीठ माँ बगलामुखी मंदिर तालसपुर गेट के पास रामघाट रोड अलीगढ़ पर महामृत्युंजयश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई । इस दौरान अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने विघ्न विनायक गणेश जी के पूजन के साथ सभी देवी देवताओं का पूजन सभी पीठों का पूजन एवं पार्थिव शिवलिंगों का पूजन व महा रूद्रभिषेक 11 किलो गाय दूध से करवाया और इसके बाद पार्थिव महादेव का भांग एवं बेलपत्र से भव्य श्रृंगार किया गया और 108 कमल पुष्प भी भोलेनाथ को समर्पित किये गए और अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्यों ने विधि विधान से महामृत्युंजयश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा को करवाया और इसके बाद रूद्र महायज्ञ हुआ और पूर्णाहूति हुई और अंत में 501 दीपकों से देवाधिदेव महादेव की भव्य महाआरती के बाद भंडारा भी संपन्न हुआ ।

Back to top button
error: Content is protected !!