A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

लूट की घटना पुलिस टीम द्वारा जाँच में निकली असत्य

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

लूट की घटना पुलिस टीम द्वारा जाँच में निकली असत्य

हिसाब में पैसे की कमी हो जाने के कारण बोला झूठ

अम्बेडकर नगर।थाना मालीपुर क्षेत्रांतर्गत हुई लूट की घटना का पुलिस टीम द्वारा जाँच में निकली असत्य उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.07.2024 को समय लगभग 12:45 बजे को कॉलर विकास कुमार s/o रामचेत निवासी चितौना कला थाना मालीपुर जनपद अ० नगर द्वारा सूचना दी गयी कि एक पल्सर से तीन व्यक्ति पीछे से आये। ग्राम खपुरा (खानपुर उमरन) में ट्यूबवेल खेत के पास चाकू के दम पर मुझको मार कर गिराये और मेरी एक जेब से जनसेवा केन्द्र में जमा करने वाले पैसे मेरे द्वारा 67000 रुपये लेके जाया जा रहा था। मुझसे लूट लिये। सूचना प्राप्त होते हर्हा क्षेत्राधिकारी जलालपुर व थाना मालीपुर पुलिस जांच में जुट गयी। पुलिस द्वारा पुछताछ में कॉलर द्वारा बताया गया कि मेरी एक जेब 67000 रुपये तथा दुसरी जेब में 18000 रूपये व एण्ड्रायड फोन था। मैं मिनी जनसेवा केन्द्र चितौना कला अपने भाई के साथ चलाता हूँ, मैं जेब में रखे 67000 रुपये चन्द्रलेखा स्टुडियो जनसेवा केन्द्र में आनन्द जायसवाल की धनराशि को जमा करने जा रहा था, लगभग 12:30 बजे एक पल्सर से 3 व्यक्ति आये, मुझको मारे और मेरी एक जेब से 67000₹ ले गये परन्तु दुसरी जेब में रखे 18000₹ तथा एक एण्ड्रायड मोबाइल नहीं लें गये। पुलिस के मुताबिक इसी बात की संदिग्धता के आधार पर पुलिस टीम द्वारा जांच व पुछताछ कि गयी जिसमें कॉलर विकास उपरोक्त द्वारा कुछ समय पश्चात बताया गया कि मेरे जनसेवा केन्द्र में हिसाब में पैसे की कमी हो जाने के कारण आज दिनांक 25.07.2024 को आनन्द जायसवाल को किये वादे के अनुसार 106000 ₹ (एक लाख छ हजार रूपये) देने में असमर्थ था। मुझे कुछ समझ में नहीं आया कि इस स्थिती से कैसे बंचे ताकि हमारा सम्बन्ध भी ना खराब हो और मेरी गांव में बेइज्जती भी ना हो। इन्ही सबसे बचने के लिए मेरे द्वारा ये पूरी घटना रची गयी। विकास उपरोक्त द्वारा माफी मांगी गयी कि कभी भी भविष्य में मेरे द्वारा यह गलती नहीं दुहरायी जायेगी। मेरे द्वारा चाकू दिखाकर लूट होने की घटना के बारे में जो बताया गया था। वह झूठी सूचना थी।

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!