ताज़ा खबर

आगरा से पत्रकार प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत न्यूज समाचार। आगरा ब्रैकिग न्यूज कमला नगर मैन मार्केट में लूट।

आगरा ब्रैकिग न्यूज वन्दे भारत न्यूज समाचार कमला नगर मैन मार्केट मार्ग पर कारोबारी भाईयों के यहां पर लूट यमुनापार के गैंग ने की थी, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस के हाथ ठोस सुराग मिले, सोमवार को देर रात वाटर वर्क्स के पास पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को पकड़े गये। गैंग के सरगना के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पूर्व कर्मचारी ने रेकी की थी, उसकी सूचना पर बदमाशों ने व्यापारी के यहां पर लूट कर ली थी 25 जुलाई 2024 को शांति नगर, कमला नगर निवासी नरेंद्र मोटवानी की आंखों में लाल मिर्ची झोंककर बैग लूट ले गये। पीड़ित एयरटेल डिजिटल बैंक के डिस्टीब्यूटर है। सुल्तानगंज पुलिया पर कृष्णा कम्युनिकेशन के नाम से दुकान है। दुकान से घर लौटते समय वारदात हुई थी। कारोबारी भाईयों ने पहले दस लाख की लूट लिखाई थी, बाद में पुलिस को बताया, कि बैंग में पांच लाख रुपये थे। सोमवार की रात को मुठभेड़ के दौरान गैग के सरगना के पैर में गोली लगी। बदमाशों की गिरफ्तारी हुई। यमुना ब्रिज स्टेशन मार्ग निवासी रवि वर्मा,ऋषभ निवासी नुनिहाई, एत्माद्दौला। निवासी 80 विजय फुटा मार्ग, ट्रांसयमुना। सरगना सौरभ वर्मा निवासी मस्जिद वाली गली ट्रांसयमुना, के आस-पास कैश था। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया, कि घटना के लिए एसीपी छत्ता हेमंत कुमार के नेतृत्व में टीम लगाई गई थी। एसओ कमला नगर निशामक त्यागी और सर्विलांस प्रभारी एसआई अंकुर मलिक ने फुटेज के आधार पर सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए,चार दिन में ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में थे। पुलिस को बदमाशों के मूवमेंट की सूचना मिली थी, चेकिंग कराई जा रही थी , बदमाशों को घेरा तो उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई थी, पुलिस लम घेराबंदी के बाद ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र निवासी सौरभ, बाबू,रिषभ और रवि उनको दबोचा, सौरभ गैंग का सरगना है, उनके पैर में गोली लगी, बदमाशों के पास से करीब सवा लाख रुपये बरामद हुए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!