ताज़ा खबर

जिला बरेली की तहसील फरीदपुर मे 33 केवी लाइन में फॉल्ट

फरीदपुर मे रात्रि मे 10 घंटे रही आपूर्ति ठप, जनता परेशान

फरीदपुर। बिजली आपूर्ति ठप रहनेसे गर्मी में परेशान लोगों ने बिजली उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से सोमवार रात तक नगर व देहात क्षेत्र की लाइट ठप रही। नगर व देहात लाइट लगभग 10 घंटे बंद रही। गर्मी से परेशान लोगों ने सोमवार रात करीब 11 बजे बिजली घर पर पहुंच कर घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। बिजली घर का घेराव करने वालों में आजाद समाज पार्टी काशीराम के जिला प्रभारी सुरेश चंद्र बौद्ध, पीके सिंह जाटव, मोहम्मद उमर, जुनैद, आकाश अंकुर , मयंक भास्कर आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!