http://(मोहरसिंह) नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। विधायक अमित चाचाण द्वारा विधान सभा में नोहर बाई पास सड़क का मामला उठाए जाने पर राज्य सरकार द्वारा गठित कमेटी नोहर पहुंची व अलग अलग लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू की। नोहर सरदारशहर बाई पास सड़क के अलाइनमेंट के बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए परिवादी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि विभागीय सहायक अभिनता नोहर शशांक वर्मा ने भूमाफियाओं के साथ मिलीभगत कमीशन के चक्कर में उच्च अधिकारी,मंत्री व राज्य सरकार को भ्रमित किया हैं,साथ ही सड़क का अलाइनमेंट बदल दिया हैं। ओमप्रकाश सुथार ने आरोप लगाया कि शशांक वर्मा भूमाफियाओं से मिला हुआ है व मिलीभगत के चलते अपने कमीशन के चक्कर में सहायक अभियंता शशांक वर्मा ने बिना सहमति के किसान की भूमि का इंतकाल विभाग के नाम दर्ज करवा दिया। पीड़ित शशांक वर्मा के पास गया तो वहां सुनवाई नही हुई व उपखंड अधिकारी नोहर के पास गया तो वहां सुनवाई नही हुई, जिसके लिए पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि इसी अलाइनमेंट के संबंध में शशांक वर्मा ने माननीय अदालत में बयान दर्ज करवाए है कि उक्त अलाइनमेंट ही सड़क के लिए उपयुक्त है और आज उसी शशांक वर्मा ने सड़क का अलाइनमेंट बदलकर सरकार को भ्रमित किया हैं। साथ ही कहा कि पूर्व में पेश किए गए दस्तावेज शशांक वर्मा ने गायब कर दिए थे ,इसलिए अब दस्तावेज व नए शपथ पत्र जांच कमेटी को सौंपे है। आपको बताते चलें कि सहायक अभियंता शशांक वर्मा के कार्यकाल में बनी एक एक सड़क नकली है साथ ही हाल ही में बनाई गई नोहर बाई पास सड़क भी टूटकर चूर चूर हो चुकी है जिसके शोल्डर भी नकली हैं।