A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोरखपुरताज़ा खबर

किसानों की समस्याओं के समाधान को शासन से अनुरोध

देवरिया, उप कृषि निदेशक ने बताया है कि 18 जुलाई को किसान दिवस में कृषि से जुड़ी 2 प्रमुख समस्यायें संज्ञान में लाई गई थी। इसमें कृषकों ने कहा था कि प्रत्येक खसरे अथवा चकों में स्थापित नलकूपों के लिए अलग-अलग कनेक्शन लेना पड़ रहा है।

कृषकों ने सुझाव दिया था कि एक ही खसरे अथवा चकों में स्थापित ट्यूबवेल की विद्युत कनेक्शन से कृषकों के दूसरे अन्य खसरे में स्थापित नलकूप से जोड़ दिया जाय, जिससे एक ही मीटर से उपभोग की गयी विद्युत बिल का भुगतान हो सके।

किसानों ने अवगत कराया था कि जनपद मुख्यालय के नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार होने से विस्तारित नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाले गांवों के किसानों को सिंचाई हेतु निःशुल्क बोरिंग की सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने पूर्व की भांति निःशुल्क बोरिंग सुविधा का लाभ देने की मांग की।

उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने बताया कि दोनों समस्याओं से शासन को अवगत कराते हुए समाधान का अनुरोध किया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!