
गोरा *
पूरनपुर, पीलीभीत।
बदहाल बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाकर कनेक्शनधारियों की संख्या तो बढ़ा दी गई, लेकिन उपभोक्ताओं की बढ़ी संख्या के अनुरूप ट्रांसफार्मर की क्षमता न बढ़ाए जाने से गांव की बिजली आपूर्ति और बदहाल हो गई है। ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इसके साथ ही आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाने से हफ्तों गांव में अंधेरा पसरा रहता है। उपभोक्ताओं ने गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाए जाने को लेकर तहसील दिवस में शिकायत पत्र दिया है। तहसील क्षेत्र के गांव गोरा निवासी मासूकुर्ररहमान और उवैदुर्ररहमान ने बताया है कि विद्युत उपकेन्द्र कुर्रेया खुर्द कला के गोरा गांव में टंकी के पास वाले दो व ईद गाह के पास के ट्रान्सफार्मर की क्षमता से अधिक लोड होने से के कारण गर्मी के दिनो में आये दिन खराब व जलते रहते है। इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियो को करने बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। ट्रांसफार्मर के जलने व खराब होने से गांव के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत गोरा उप केन्द्र कुरैयया कला मे टंकी के पास वाले दो व ईद गाह के पास के ट्रान्सफार्मर की क्षमता से अधिक लोड होने से के कारण गर्मी के दिनो में आये दिन खराब व जलते रहते है। इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियो को करने बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई ट्रन्सफार्मर के जलने व खराब होने से गांव के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं ने तहसील दिवस में शिकायत पत्र देकर गांव 63 केवी की जगह 100 के0वी0 व 25 के०वी की जगह 63 के0वी0 के ट्रान्सफार्मर लगवाने की मांग की है।




