A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

भोजपुरिया जन मोर्चा दलित प्रकोष्ठ की बैठक मे प्रखण्ड अध्यक्षो की नियुक्ति

भोजपुरिया जन मोर्चा दलित प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

आरा। भोजपुरिया जन मोर्चा दलित प्रकोष्ठ के बैनर तले आरा प्रभा होटल मे बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ ललन प्रसाद नट ने किया।बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी ने पार्टी के दलित प्रकोष्ठ के 14 प्रखंड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिए।वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता गोरखनाथ अकेला ने बताया कि भोजपुरिया जन मोर्चा को तीव्र गति से संगठित किया जा रहा है। इसी कड़ी मे पुरे जिले के 14 प्रखंडों मे अध्यक्ष बनाया गया।वहीं 24 अगस्त को पटना मे चार सूत्री मांग के लिए प्रदर्शन आयोजित की जायेगी जिसकी तैयारी जोरो पर हो रही है।बैठक मे बक्सर जिला अध्यक्ष कमलेश नट, भोजपुर जिला अध्यक्ष विश्वामित्र नट, शामिल थे।बैठक मे मनोरमा देवी को दलित प्रकोष्ठ मे प्रखंड बिहिया का सचिव एवं नीतू देवी को प्रखंड अध्यक्ष, ममता देवी को बिहिया का कोषाध्यक्ष एवं सनी कुमार को उप जिला अध्यक्ष बनाया गया,वहीं बड़ाहरा का अध्यक्ष रीता देवी को एवं सरली देवी को आरा का प्रखंड सचिव, विमलेश नट को आरा प्रखंड सचिव तथा शनी नट को उप जिला अध्यक्ष बनाया गया। लक्षमीना देवी को अगियांव प्रखंड अध्यक्ष एवं भोला नट को उदवंतनगर प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।
सभी लोगो ने सरकार से मांग किया है कि देश के प्रत्येक वोटरों को हर माह 10000 दस हजार रुपया सीधे खाते मे डाले, और बंदरबाट वाली योजना बंद करे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!