
8 अगस्त को भारत छोड़ो आन्दोलन के महत्वपूर्ण दिवस पर सिरदला प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवाबगंज मे प्रधानाध्यापक विनोद प्रसाद के सौजन्य से तिथि भोज का आयोजन किया गया। इस भोज मे बच्चों को पुङी, सब्जी, खिर खिलाया गया। मौके पर धिरौंध पंचायत के मुखिया श्री लखीनरायण गुप्ता, BRP मध्याह्न भोजन उदय पासवान, प्रखण्ड संसाधन सिरदला के सभी BRP एंव कमीॅ, विद्यालय के शिक्षक अखिलेश कुमार,अवधेश पासवान, रामप्रवेश, शिक्षिका बिंदु कुमारी, रुबी कुमारी प्रभाकर,सविता कुमारी शिक्षा सेविका संगीता कुमारी सभी रसोइया एवं छात्र/छात्राओं सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





