A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पुराने बस स्टैंड के समर्थन में बंद,9दिनो से बस आपरेटर है हड़ताल पर

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। डॉ हरिसिंह गौर बस स्टैंड से ही बसों का संचालन शुरू करने की मांग को लेकर 9 दिनों से बस ऑपरेटर हड़ताल पर है। पुरानी बस स्टैंड के समर्थन में सागर बंद का आह्वान किया गया जिसके चलते सुबह से बाजार बंद रहा। बंद के दौरान मेडिकल स्टोर, दूध डेरी सहित कुछ दुकान बाजार में खुली रही। लोगों को जरूर का सामान मिलता रहा। कटरा बाजार निगम मार्केट बड़ा बाजार सराफा बाजार गोपालगंज बस स्टैंड के आसपास की दुकान है बंद रही। बंद का समर्थन व्यापारी संघ के अलावा ऑटो यूनियन ने भी किया। बस ऑपरेटर का कहना है कि जब तक पुराने बस स्टैंड से बसों को संचालन शुरू नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बस ऑपरेटर 9 दिन से बसों का संचालन बंद कर हड़ताल पर है लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक बस आपरेटरो से बात नहीं की गई है और ना प्रशासन की ओर से हड़ताल खत्म करने के लिए कोई पहल की गई है। बसें नहीं चलने के कारण पढ़ाई नौकरी के अलावा हजारों लोगों का आवागमन बंद है। हड़ताल की चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।Screenshot 20240813 143301 Dainik Bhaskar

Screenshot 20240813 143311 Dainik Bhaskar

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!