A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Screenshot 20240813 174138 WhatsApp। सागर । वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।इस यात्रा में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के हजारों युवाओं ने शामिल होकर यात्रा को विशाल आकार दिया।तिरंगा यात्रा में जन सैलाब उमड़़ पड़ा।यात्रा के एकत्रीकरण स्थल राम दरबार मंदिर,मकरोनिया के मुख्य पथ पर पांव रखने तक की जगह नहीं थी।हर ओर वंदे मातरम,भारत माता की जयकारों का नारा अनुगुंजित हो रहा था।सभी लोग अपने-अपने वाहनों पर तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। लोग देशभक्ति के गानों पर झूमते दिखे।तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने भव्य स्वागत किया।मोटर साइकिल व फोर व्हीलर जुलूस की शक्ल में तिरंगा यात्रा राम मंदिर,मकरोनिया से प्रारंभ होकर मकरोनिया चौराहा,रजाखेड़ी चौराहा पद्माकर नगर होते हुए सिविल लाइन रोड से परेड मंदिर, कबूला पुल,झांसी रोड,14 मुहाल राठौर बंगला होते हुए मेन रोड से डीएनसीबी स्कूल के सामने गली में शहीद हेमंत कटारिया जी की मूर्ति पर यात्रा का समापन हुआ।इस अवसर पर शहीद कटारिया के परिजनों का फूल-माला एवं शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया।यहां लघु संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने कहा कि आजादी की 78 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के दीवानों को याद करने आज हम सभी एकजुट हुये है।तिरंगा यात्रा का इतना बड़ा स्वरूप हमारे शहीदों को विनम्र आदरांजलि एवं श्रद्धांजलि है।शहीदों की याद में आयोजित तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं के साथ-साथ हर देशवासी में नई ऊर्जा का संचार करना हैहम सभी को देश की आन-बान-शान तिरंगा का सम्मान करना चाहिए।देश को आजाद करवाने और देश को सुरक्षित रखने के लिए जिन देशभक्तों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए उनके बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता।इस अवसर पर विधायक ने स्वतंत्रता दिवस के पहले नागरिकों को अपनी प्रोफाइल तस्वीरों को तिरंगे में बदलकर “हर घर तिरंगा अभियान“ को एक जीवंत जन आंदोलन में बदलने का निवेदन किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया ,जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह ठाकुर ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, आकाश सिंह राजपूत ,नरयावली विधानसभा क्षेत्र के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री,समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ,जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य,मकरोनिया एवं कर्रापुर नगरपालिका के अध्यक्ष,पार्षद,सरपंच,कार्यकर्ता,विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में हर वर्ग के नागरिकों ने उत्साह एवं जोश के साथ सहभागिता दर्ज की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!