
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। डॉ हरिसिंह गौर बस स्टैंड से ही बसों का संचालन शुरू करने की मांग को लेकर 9 दिनों से बस ऑपरेटर हड़ताल पर है। पुरानी बस स्टैंड के समर्थन में सागर बंद का आह्वान किया गया जिसके चलते सुबह से बाजार बंद रहा। बंद के दौरान मेडिकल स्टोर, दूध डेरी सहित कुछ दुकान बाजार में खुली रही। लोगों को जरूर का सामान मिलता रहा। कटरा बाजार निगम मार्केट बड़ा बाजार सराफा बाजार गोपालगंज बस स्टैंड के आसपास की दुकान है बंद रही। बंद का समर्थन व्यापारी संघ के अलावा ऑटो यूनियन ने भी किया। बस ऑपरेटर का कहना है कि जब तक पुराने बस स्टैंड से बसों को संचालन शुरू नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बस ऑपरेटर 9 दिन से बसों का संचालन बंद कर हड़ताल पर है लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक बस आपरेटरो से बात नहीं की गई है और ना प्रशासन की ओर से हड़ताल खत्म करने के लिए कोई पहल की गई है। बसें नहीं चलने के कारण पढ़ाई नौकरी के अलावा हजारों लोगों का आवागमन बंद है। हड़ताल की चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।





