
मानवाधिकार संरक्षण हेतु पीएम को दिया ज्ञापन
मानवाधिकार संरक्षण हेतु पीएम को दिया ज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने बंग्लादेशी अल्पसंख्यक हिंदुओं के मानवाधिकार संरक्षण हेतु पीएम को दिया ज्ञापन
— जरिए उपजिलाधिकारी उठाई मांग।
लखीमपुर खीरी। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओ पर अत्याचार के संदर्भ में भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लखीमपुर खीरी के उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो लखीमपुर खीरी टीम के जिला अध्यक्ष सौरभ दीक्षित व उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने ज्ञापन सौंपा।
उपरोक्त के संदर्भ में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि इस संबंध में भारत सरकार को तत्काल साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाते हुए बंग्लादेशी अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ज्ञापन दिया गया है। और कहा कि बिना बिलंब किए भारत सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है। बांग्लादेशी अल्पसंख्यक हिंदुओं के मानवाधिकारों के संरक्षण के साथ हिंदुओं की संपत्तियों और उनके मंदिरों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार तिवारी प्रदेश सचिव,
प्रवीण शुक्ला मंडल सचिव, सौरभ दीक्षित जिला अध्यक्ष, सुमित कुमार, अजय कुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष, शुभम तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष, अमित कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष, रजनीश दीक्षित जिला सचिव, रनछोर कुमार तहसील अध्यक्ष, मुनेश राज सदस्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


















