
मंगलवार को नागपुर मे महायुति पूर्व विदर्भ की समन्वय समिति की बैठक हुई। इस बैठक मे बोलते हुए भाजपा नेता प्रसाद लाड़ ने कहा कि विधानसभा चुनाव मे तीनो पार्टियाँ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इसके तहत जनता से संवाद करने के लिए राज्य भर के सभी सात विभागो मे संवाद स्थापित किया जायेगा। जिसके माध्यम से राज्य भर के सभी लोगो से बात करेगे। महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी के अंतर्गत महायुति राज्य भर मे संवाद यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के माध्यम से राज्य भर की सभी विधानसभा सीटों पर लोगो से संवाद किया जायेगा। संवाद यात्रा की शुरुआत 20 अगस्त को नागपुर से किया जायेगा। संवाद यात्रा का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी करेगे। नागपुर से यह यात्रा 20 अगस्त से शुरू होगी तथा 05 सितंबर तक चलेगी। राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रो से यह संवाद यात्रा गुजरेगी। जिसमे लोगो से बात करेगे। इस आशय की जानकारी भाजपा नेता प्रसाद लाड़ ने दी।




