

सीकर. हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मंगलवार को श्री कल्याण हॉस्पिटल सीकर में राष्ट्रीय ध्वज वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सामूहिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। समिति के उपाध्यक्ष राकेश लाटा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसाइटी ने एसके अस्पताल में झंडों का वितरण किया। उन्होंने कहा की आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं। प्रत्येक व्यक्ति अपने घरों पर तिरंगा ध्वजारोहण करें। इस मौके पर राकेश लाटा, पूर्व जिला अतिरिक्त कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, कांति प्रसाद पंसारी, इतिहासकार महावीर पुरोहित, ओम प्रकाश कुमावत, विनोद नायक, सुरेश अग्रवाल, रामावतार कुमावत, उमेश कुमार माथुर, रहीस खान, डॉ महेश चौधरी, डॉ राम रतन यादव, डॉ मदन सिंह बाटड़, मामराज ढाका, डॉ मिथिलेश सागर, डॉ. हरीश खेदड़, रघुराज सिंह, शब्बीर हसन, मूल सिंह तंवर सहित लोग मौजूद रहे।





