A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

अलीगढ़ के थाना पिसावा इलाके के गांव बुलाकीपुर में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर करीब 35 वर्षीय कालू नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया । अब पिछले कई घंटे से परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक युवक के शव को घर के बाहर रख लिया है और अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है । हंगामा की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है । परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि गांव में यह पांचवीं घटना है । जिसमें अब तक इस युवक समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है । जबकि दो लोग घायल हो चुके हैं । विद्युत विभाग ,,,, शिकायत और घटनाओं के बाद सिर्फ आस्वस्थ कर देता है । लेकिन आज तक हाई टेंशन लाइन के पोल और तार हटाए नहीं गए हैं । ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग कब तक अपने परिजनों खोते रहेंगे । वहीं , आक्रोशित ग्रामीणों का साफतौर से कहना है कि जब तक लिखित कोई आस्वासन नहीं मिल जाता है , तब तक ग्रामीण डटे रहेंगे , और परिजन शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे ।

Back to top button
error: Content is protected !!