A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

डीएम ने अभियान की समय - सारणी निर्गत कर एसडीएम एवं तहसीलदारों को दिए निर्देश जिलाधिकारी 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

‘ डीएम ने अभियान की समय – सारणी निर्गत कर एसडीएम एवं तहसीलदारों को दिए निर्देश जिलाधिकारी

Screenshot 2024 0418 160650 16

विशाख जी . अय्यर द्वारा जिले के समस्त ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार को अभियान चलाकर खतौनियों में दर्ज कराए जाने के सबंध में सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को आवश्यक दिशा – निर्देश जारी किए हैं । उन्होंने बताया कि राजस्व अभिलेखों को अद्यतन रखने के दृष्टिगत शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि राजस्व प्रशासन के द्वारा निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनियों में ( वरासत ) दर्ज करने के लिए आगामी दो माह यानि 18 अक्टूबर तक का विशेष अभियान चलाये जाने निर्देश दिये गये हैं । जिलाधिकारी ने तत्क्रम में आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी हुए बताया कि आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र या रिपोर्ट दिये जाने की स्थिति में आवेदक स्वयं ऑनलाइन अथवा जनसेवा केन्द्र पर प्रार्थना पत्र भरने के लिए राजस्व परिषद की वेबसाइट bor.up.nic.in के मुख पृष्ठ पर दिए गये राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली लिंक पर उपलब्ध उत्तराधिकार या वरासत के लिए आवेदन ( प्रपत्र आर ० सी ० 09 पूर्व में पक- 11 क ) लिंक पर जाकर अपना मोबाइल नम्बर अंकित करेगा , तत्पश्चात मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को भरकर अपना पंजीकरण करेगा और वॉछित सूचनाएं पोर्टल पर भरेगा । लेखपाल द्वारा रिपोर्ट दिए की स्थिति में लेखपाल द्वारा अपनी लॉगिन आईडी से उत्तराधिकार या वरासत सम्बन्धी विवरण भरा जा सकेगा ।

Back to top button
error: Content is protected !!