A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

विवाहिता को तलाक देकर पति ने घर से निकला

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

‘ विवाहिता को तलाक देकर पति ने घर से निकलाScreenshot 2024 0418 160650 16

 

अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियागंज से मामला प्रकाश में आया । विवाहिता को पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया । पीड़िता ने कार्रवाई के लिए में तहरीर दी है । पीड़िता नीलोफर पुत्री कल्लू खान निवासी रजा नगर थाना क्वार्सी ने आरोप लगाते हुए बताया 12 अगस्त 2014 में निकाह निजाम पुत्र सागीर निवासी कौड़ियागंज थाना अकराबाद के साथ हुआ था । शादी के बाद से ही नीलोफर को पति व ससुरालीजन प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं । समय – समय पर नगदी रूपयो की मांग करते रहे हैं । पीड़िता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते चले आ रहे हैं । पीड़िता बीमार हो जाती तो इलाज नहीं करते मारपीट कर उसके मायके देते है । बिगत दिन पीड़िता मोबाइल पर अपने परिजनों से बात कर रही थी । तभी पति ने गलौज देते हुए मारपीट कर दी और तीन तलाक दे दिया । जिसकी सूचना पीड़िता द्वारा परिजनों को दी । परिजन बेटी के घर पहुंचे और तलाक का विरोध किया तो सब ने एक राय होकर मारपीट की और विवाहिता को घर से निकाल दिया । पीड़िता के पिता द्वारा सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी । पुलिस ने जांच पड़ताल कर करावाई शुरू कर दी है । पुलिस द्वारा पीड़िता को भरोसा दिया है जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!