
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा मंझिआंव से मंझिआंव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 07 में मेन रोड से अवधेश चौधरी के घर तक 07 लाख 13 हजार 208 रुपए के लागत से बनने वाले पीसीसी पथ में निर्माण कार्य को स्थानीय लोगों ने रोक दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि आज कार्य की सुरुआत हुई, और शुरुआत में ही गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हो रहा है.
साथ ही आरोप लगाते हुए कहा गया कि संवेदक द्वारा नाली आधे रोड से बनाया जा रहा था जो उचित नहीं है.ग्रामीणों द्वारा कार्य रोके जाने के बाद संवेदक गौरव दुबे द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना देते हुए काम रोक दिया गया. इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि छह माह पहले टेंडर हुआ था. और 30 से45दिन में काम पूरा करने का निर्देश दिया गया था लेकिन संवेदक द्वारा छह माह बाद काम सुरु किया गया, और पथ पर आधे के बाद नाली बनाने की बात कही गई.साथ ही गुणवत्तापूर्ण काम नही किया जा रहा है इधर इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा. अगर ग्रामीण आज काम के सुरुआत में ही रोक दिया गया है तो एक बार बात करेंगे, इसके बाद उक्त कार्य को अन्यत्र स्थानान्तरित कर काम करा देंगे.






