
आईआईएमटी कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
आईआईएमटी कॉलेज अलीगढ़ के शिक्षक शिक्षा विभाग में साइंस क्लब द्वारा वृक्षाणारोपण कॉलेज चेयरमैन इ . पंकज महलवार एवं प्राचार्य शम्भू केएन सिंह रावत द्वारा किया गया । चेयरमैन पंकज महलवार ने वृक्षारोपण के महत्त्व को समझाया और कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं । उन्होंने कहा पेड़ लगाने के बाद उसकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है क्योंकि वृक्ष हम लगा तो | देते हैं । लेकिन हम उनकी देखभाल नहीं कर पाते हैं । उसके कारण हमारा वृक्ष लगाना सार्थक नहीं होता कॉलेज प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की आधारशिला है , पेड़ पौधों के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते । साइंस क्लब कॉर्डिनेटर भीष्मव्रत यादव रहे । इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डा अंजू सक्सैना , डा . शरवत उस्मानी , डा . अजिता सिंह , डा . सुनील चौहान , डा . मधु चाहर , डा . सुमनलता गौतम , डा . दीपशिखा , ऋचा सिंह , कृष्ण कुमार गिरि , सचिन शर्मा , डॉ . अनुपम राघव , सुप्राची शर्मा , डा . गीता शर्मा , मीनाक्षी शर्मा , सर्वेश देवी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।



