A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

रुपये-मोबाइल छीनने वाले बदमाशों की तलाश में 100 सीसी कैमरे को खंगाल

सिद्धार्थनगर। तीन थाना क्षेत्र में दो घंटे के भीतर चार लोगों से मोबाइल और रुपये लूटने वाले बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस रोड साइड के 100 से अधिक सीसी कैमरे को खंगाल चुकी है। पुलिस को कुछ इनपुट भी मिले हैं, जिनके सहारे वह कड़ी से कड़ी जोड़कर बदमाशों तक पहुंचने में जुटी है।
पुलिस को आशंका है कि लूट करने वाले स्थानीय हो सकते हैं, क्योंकि बातचीत और तरीका स्थानीय जैसा लग रहा था। अब तक की पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। 29 अगस्त की रात चिल्हिया के कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र व सदर कोतवाली क्षेत्र के बसालतपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहा दिखाकर मोबाइल और नकदी लूट लिए थे। दो घंटे के भीतर तीन थाना क्षेत्र में हुई कर वारदात ने पुलिस को हिला दिया। घटना तो छोटी थी लेकिन लूट करने का तरीका काफी अलग था। बदमाश मोबाइल और एक से 2000 रुपये नकदी तक लूट रहे थे। चुनौती बड़ी थी कारण दो घंटे में एक ही बाइक से तीन एक-एक करके चार लोगों को शिकार बन चुके थे।मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस कप्तान ने तीन स्थानों की पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस को भी सक्रिय कर दिया है। 36 घंटे के भीतर तीनों थाने के पुलिस और टीम रोड साइड की दुकानों और घरों पर लगे 100 से अधिक सीसी कैमरे को खंगाल चुकी है। पीड़ितों से वार्ता करके हुलिया के बारे में भी जानकारी हासिल की।                                       पहली घटना चिहिल्या थाना क्षेत्र के गौरा बाजार में हुई। यहां जोगिया थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी अंकित पुत्र प्रकाश गौरा बाजार में हाेटल चलाते हैं। वह रात में करीब आठ बजे होटल से कुछ काम से करीब 50 मीटर दूर गए थ। रात होने की वजह से अंधेरे में वह मोबाइल की लाइट जलाकर लौट रहे थे। इसी बीच एक अपाची पर सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंचे और असलहा दिखाते हुए हाथ में लिए मोबाइल को छीनकर मौके से फरार हो गए।

माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस मामले का पर्दाफाश कर सकती है। वहीं तीन थाना क्षेत्र में हुई कर वारदात से शाम होते ही लोग दहशत में आ जा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकार सदर अरुणकांत सिंह ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है कई पीने लगी है जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!