A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

सी एवं डी ग्रेड वाले विभाग शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास करें – एसडीएम श्री शर्मा

सी एवं डी ग्रेड वाले विभाग शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास करें – एसडीएम श्री शर्मा

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा ने शिकायतों को प्राथमिकता पर संतुष्टि के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास ने कहा कि शिकायतों के निराकरण के लिए सी एवं डी ग्रेड वाले विभाग विशेष प्रयास करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा करें तथा शिकायतकर्ता से संपर्क कर शिकायत की वास्तविक स्थिति के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करायें। कोई भी शिकायत अन-अटेंडेड नहीं रहनी चाहिए तथा निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों की संख्या न्यून होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग प्रमुख शिकायतों की स्वयं निगरानी रखें तथा शिकायतों की संख्या के आधार पर आवश्यक प्रक्रियात्मक सुधार करें जिससे शिकायतों की संख्या में कमी आए।

बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!