पुरानी रंजिश के चलते छोटे भाई ने भाई को मारी गोली
शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट
‘ पुरानी रंजिश के चलते छोटे भाई ने भाई को मारी गोली
अलीगढ़ के थाना गोंडा क्षेत्र के गांव गहलाऊ में पुरानी रंजिश के चलते छोटे भाई ने भाई को गोली मार दी । घटना से गांव में खलबली मच गई । जानकारी के मुताबिक , करीब 50-55 वर्षीय बनवारी लाल सुबह करीब 5 बजे रोजाना की तरह मंदिर की सफाई करने जा रहे थे । इसी बीच आरोपी भाई ने गोली मार दी । घायल बनवारी लाल का कहना है कि छोटा भाई रसूखदार व्यक्ति है और उससे रंजिश मानता है । घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई । घायल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आई । जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण व प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने जेएन मेडिकल के लिए रेफर कर दिया । आरोप है कि घायल का भाई रामवीर पहले भी घायल व उसके बेटों पर हमला कर चुका है । पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।







