A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

विराट कोहली-बाबर आजम एक ही टीम से खेलेंगे?

बुमराह-शाहीन अफरीदी भी दिखाएंगे दम? फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी! एफ्रो-एशिया कप को शुरू करने की अटकलें फिर शुरू हो चुकी हैं. साल 2005 में ये टूर्नामेंट आखिरी बार हुआ था और इसमें भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी एक ही टीम में नजर आते थे. अगर ये टूर्नामेंट शुरू हुआ तो बाबर आजम और विराट कोहली एक ही टीम में नजर आ सकते हैं.

छत्तीसगढ़/कोरबा ब्यूरो: क्रिकेट: विराट कोहली और बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह एक ही टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं और ये बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि रिपोर्ट्स हैं कि जल्द एफ्रो-एशिया कप शुरू हो सकता है. एफ्रो-एशिया कप साल 2005 में शुरू हुआ था लेकिन 2 सीजन होने के बाद ये बंद हो गया. भारत और पाकिस्तान के बीच खराब रिश्तों ने इस टूर्नामेंट को रोकने पर मजबूर कर दिया लेकिन अब एक बार फिर एफ्रो-एशिया कप शुरू हो सकता है जिसमें एशियाई टीमों और अफ्रीकाई टीमों के बीच टक्कर होती है. एशिया की टीम में भारत-पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाड़ी शामिल होते हैं. वहीं अफ्रीका में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और दूसरे अफ्रीकाई मुल्कों के खिलाड़ी चुने जाते हैं.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!