A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस उपाधीक्षक यातायात के नेतृत्व में आगामी पितृपक्ष मेलाके मद्देनजर एवम यातायात व्यवस्था को सुदृह करने के उधेस्यसे एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के निर्देशानुसार आज दिनांक 13.09.2024 को पुलिस उपाधीक्षक(यातायात) के नेतृत्व में आगामी पितृपक्ष मेला के मद्देनजर एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली, नगर यातायात थाना से शुरू होकर, काशीनाथ मोड़ होते हुए, कचहरी रोड, जीबी रोड, कोतवाली मोड़, टावर चौक तक, तथा वहां से केपी रोड, टेकारी रोड होते हुए वापस यातायात थाना तक आयोजित की गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को नो-पार्किंग, ओवरटेक नही करने, हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग करने, वन वे का पालन करने आदि जैसे यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में जागरूक करना था।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूजकेके

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!