A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडताज़ा खबरधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

लाखों की लागत से निर्मित पेयजल टंकी नहीं बुझा नहीं पा रही है ग्रामीणों की प्यास |

लाखों की लागत से निर्मित पेयजल टंकी नहीं बुझा नहीं पा रही है ग्रामीणों की प्यास |

IMG 20240913 121054

लाखों की लागत से निर्मित पेयजल टंकी नहीं बुझा नहीं पा रही है ग्रामीणों की प्यास |

IMG 20240913 121049

रामगढ़ प्रखंड के भालसुमर पंचायत अंतर्गत डेलीपाथर ग्राम मे ग्रामीणों के पेयजल की समस्या को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा 51.14 लाख की लागत से पेयजल आपूर्ति के लिए 45,000 लीटर की पानी टंकी का निर्माण वर्ष 2016 मे ही पूरा हो गया है लेकिन आज तक गांवों में पेयजल जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई | ग्रामीणों ने जताया पुरजोर विरोध | इस टंकी से अब तक ग्रामीणों की पेयजल आपूर्ति नहीं पाई है | ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पानी टंकी निर्माण मे घोर अनियमितता बरती गई है और जलमीनार से बिचौलिए के द्वारा मोटर भी खोल के ले जाया गया है जिसके कारण टंकी आजतक चालू ही नही हो पाई है। पानी के टंकी के निर्माण से ग्रामीण बहुत खुश थे कि अब हम सभी ग्राम वासी को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी लेकिन पानी टंकी बनने के बावजूद ग्रामीणों के साथ पेयजल की समस्या बनी रही एवं समस्त ग्रामीण सिर्फ एक चापाकल पर आश्रित हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार इस पानी टंकी को समस्त डेलीपाथर की जलापूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए बनाया गया था पर अब तक नल कनेक्शन ही नहीं किया गया है।
लोगों ने बताया कि यहां पेयजल की समस्या लंबे समय से है। जब टंकी का निर्माण हुआ था उस समय जल्द से जल्द इलाके में सप्लाई की बात कही जा रही थी। लेकिन अब तक केवल इंतजार ही हो रहा है। करीब 8 साल बाद भी यहां पर जलमीनार अभी तक चालू नहीं हो पाया है
ये बहुत ही दुःखद बात है कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं पर इस जल मीनार की ओर न तो जनप्रतिनिधि और न ही संबंधित विभाग का ध्यान है। जिस कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र में जितने भी जल मीनार लगाए गए है। उसमें आधे से अधिक खराब पड़े हुए है जिसके विरोध में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द जलमीनार को चालू करने की गुहार लगाई ताकि ग्रामवासियों की पेयजल की समस्याओं दूर हो सके
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से
प्रदीप राय (उपमुखिया), ब्रह्मदेव कुमार ,प्रेमरंजन माँझी, दिनेश माँझी, शंकर दरवे, रोशन लायक, जयसिंह माँझी, भास्कर दर्वे, प्रदीप माँझी, शिवशंकर मिर्धा, राजेन्द्र माँझी, सुन्दरमोहन माँझी, विजय माँझी, गणेश लायक, प्रदीप लायक, शूलेशन माँझी, विकास राउत, छोटेलाल साह, प्रवीण कुमार गुप्ता, जलधर माँझी, जीवन माँझी, धर्मेंद्र मिर्धा, रूपेश राय, रंजीत माँझी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!