A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडताज़ा खबरधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

दुमका: मिड डे मिल में मिला मरी छिपकली, 20 छात्रों की बिगड़ी तबियत

दुमका जिला के मसलिया प्रखंड के मध्य विद्यालय मोहनपुर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एमडीएम खाने से छात्रों की तबियत बिगड़ने लगी

IMG 20240913 WA0003

 

दुमका जिला के मसलिया प्रखंड के मध्य विद्यालय मोहनपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब एमडीएम खाने से छात्रों की तबियत बिगड़ने लगी. लगभग 20 छात्रों ने उल्टी की शिकायत की. विद्यालय प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को देने के बाद छात्रों को एम्बुलेंस से सीएचसी मसलिया लाया गया. सभी का इलाज डॉक्टर की निगरानी में चल रहा है.

सभी का इलाज सीएचसी मसलिया में चल रहा है

गनीमत थी कि मृत छिपकिली पर छात्रों की नजर पड़ गयी थी. तब तक कुछ छात्र खाना शुरू कर चुके थे. इस बाबत मसलिया बीडीओ अजफर हुसैन ने बताया कि सभी छात्रों की स्थिति खतरे से बाहर है. फिलहाल सभी का इलाज सीएचसी मसलिया में चल रहा है.

 

 

 

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!