
‘ करंट से किसान की मौत , परिवार में मचा कोहराम
अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर
करंट लगने से किसान की मौत हो गई । हादसा विद्युत पोल में करंट उतरने से हुआ । हादसे की खबर पर आई इलाका पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया । 55 वर्षीय पंकज शर्मा गांव मुकुंदपुर थाना मडराक के रहने वाले थे और खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे । भतीजे हेमंत कुमार ने बताया कि पंकज शर्मा सुबह रोड क्रॉस कर रहे थे । इसी दौरान विद्युत पोल से उनका हाथ छू गया । पोल में करंट आ रहा था । जिसकी उनको जानकारी नही थी और हादसा हो गया । उनकी पर ही मौत हो गई । घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।






