A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

आचार्य महाश्रमण से मेवाड़ पधारने की करेंगे सामूहिक अर्ज

1200 यात्री आज सूरत रवाना हुवे ।

IMG20240915160525
oppo_2
IMG 20240915 WA0019
मेवाड़ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कॉन्फ्रेंस के तत्वावधान में रविवार को सम्पूर्ण मेवाड़ से 1200 यात्री 33 स्लीपर कोच बसों के माध्मय से वस्त्र नगरी सूरत में आचार्य महाश्रमण के दर्शन के लिए रवाना हुवे। भीलवाड़ा जिले की बसे सांय 4 बजे तेरापंथ सभा भवन साध्वी श्री जी कीर्तिलता से मंगला चरण सुन कर प्रारम्भ हुई।
मेवाड़ कॉन्फ्रेंस के महामंत्री बलवंत रांका ने बताया कि मेवाड़ के कोने-कोने से पर्युषण पर्व की समाप्ति पर क्षमायाचना करने सामूहिक रूप से आचार्य महाश्रमण के श्रीचरणों में पहुंचेंगे।
बस को हरी झंडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्मल गोखरू ने दिखा के रवाना की वरिष्ठ उपाध्यक दिनेश हिंगड़,जिला सयोजक सुनील दक,अमित मेहता,कुलदीप मारू उपस्थित थे।
मुख्य रूप से बसें भीलवाड़ा, पुर, गंगापुर, दौलतगढ़, लाछूड़ा, आसींद, भीम, देवगढ़, बरार, पड़ासली, केलवा, राजनगर, आमेट, कांकरोली, नाथद्वारा, सरदारगढ़, रेलमगरा, उदयपुर, गोगुन्दा, चित्तौडगढ़. आदि क्षेत्रों से सूरत पहुंचेगी। जहां मुख्य रूप से 2025 अहमदाबाद चातुर्मास के बाद आचार्य महाश्रमण से एक माह मेवाड़ में बिराजने की अभ्यर्थना की जाएगी। साथ ही 2031 का चातुर्मास मेवाड़ में करने का पुरजोर निवेदन किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष राजकुमार फतावत ने बताया कि गुरु दर्शन यात्रा में सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी भी शामिल होंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!