
भारत गौरव रत्न 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर 2024 तक
— राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा आयोजन।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा भारतवर्ष के विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को उनके विशिष्ट योगदान के लिए भारत गौरव रत्न देकर सम्मानित किया जाएगा जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 नियत की गई है।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 2023- 24 में मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत और सामाजिक सेवा कार्य अभियान में विशिष्ट योगदान योगदान देने वाले भारत वर्ष के विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता जोकि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन से जुड़े हों अथवा किसी अन्य संगठन से जुड़े हों उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की व्यवस्था संगठन द्वारा की जा रही है। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि आगामी पावन महापर्व विजय दशमी के दिन भारतवर्ष के 121 विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को भारत गौरव रत्न 2024 से सम्मानित किया जाएगा जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 तक नियत की गई है। इस रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्प लाइन नंबर 9450505025 जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन व अन्य संगठनों से जुड़े हुए भारतवर्ष के समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता वर्ष 2023-24 में अपने द्वारा किए गए विशिष्ट योगदान विवरण के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्टर्ड समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं में से कुल 121 विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को आगामी पावन पर महापर्व विजय दशमी को भारत गौरव रत्न 2024 से सम्मानित किया जाएगा जिसमें उन्हें अंगवस्त्र, सर्टिफिकेट, मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया जाएगा।





