A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

CWSN छात्रावास बरमखेड़ी में 23 सितंबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया गया।

IMG 20240923 174944

जिला ब्युरो गोपाल मारु रावडिया की रिपोर्ट

धार जिले की सरदारपुर तहसील की ग्राम पंचायत बरमखेड़ी में CWSN छात्रावास में 23 सितंबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथिडी पी सी धार श्री प्रदीप कुमार खरे , ग्राम पंचायत सरपंच महोदया श्रीमती पांचू बाई भयडिया एवं अतिथि पप्पालाल जाट ,कैलाश मेड़ा, राधेश्याम मारु राजाराम भाईडिया, एपीसी प्रवीण शर्मा, बीआरसी बी एस भंवर ,प्राचार्य यशवंत सोलंकी, लायंस क्लब से डॉक्टर शिरीन कुरैशी, ममता वैष्णव थे। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान की सुन्दर प्रस्तुति दी गयी एवं नगमा खान व कमलेश अहीर द्वारा सांकेतिक भाषा का महत्व एवं आवश्यकता के बारे में बताया गया l पितृपक्ष के पर्व के उपलक्ष्य में ग्रामीणजन बरमखेड़ी की पहल पर जनप्रतिनिधि व अधिकारियों द्वारा वाटर कूलर हेतु सहयोग राशी की घोषणा की गई ,जिसमें dpc धार द्वारा 11000 apc व brc सरदारपुर द्वारा 5100 रुपये,5100 रुपये पप्पालाल जाट,5100 रुपये राजाराम भयडीया ,5100 रुपये कैलाश गिरवाल सचिव,2100 रुपये कैलाश मैडा ,1100 राधेश्याम मारु आदि द्वारा सहयोग की घोषणा की गयी l लायंस क्लब द्वारा बच्चों को स्कुल बैग, कापियां व चॉकलेट वितरण किए गए व छात्रावास हेतु हेतु पांच पंखे भेंट किए गए इस अवसर पर समस्त विकासखंड के एमआरसी, जनशिक्षक हरीश मारू शिव नारायण मारू, चेतन वर्मा छात्रावास अधीक्षक सत्यनारायण डावर, छात्रावास एवं विद्यालय समस्त स्टाफ एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे, आभार प्रदर्शन एम आर सी सरदारपुर डी सी अहीर द्वारा किया गया

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!